फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury at 42.8 degrees, humidity made people cry

Bahraich News: पारा 42.8 डिग्री पर, उमस ने रुलाया

Mon, 16 Jun 2025 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mercury at 42.8 degrees, humidity made people cry
बहराइच में रविवार को चिलचिलाती धूप व गर्मी के बीच गुजरते लोग।
बहराइच। तराई में लगातार दूसरे दिन पारा 42.8 डिग्री पर बरकरार रहा। इसके कारण सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। दिन में बादलों की आवाजाही से तराईवासियों को राहत मिलने की आस जगी, लेकिन कुछ देर बाद निकली चिलचिलाती धूप ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण लोग घरों से कम ही निकले। वहीं, दोपहर 12 बजे के आसपास आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। यह सिलसिला कई बार हुआ। लेकिन कड़ी धूप ने बारिश की आस लगाए लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और गर्मी व उमस अपने चरम पर रही। छुट्टी के बावजूद शहर की सड़कों व पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का तापमान अधिकतम 42.8 डिग्री व न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी के साथ ही 13 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने लू का अहसास कराया।
विज्ञापन

चार गुना बढ़ी बर्फ की सिल्लियों की बिक्री
बिजली कटौती व अधिक तापमान के कारण घरों में एसी, फ्रिज व कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। घरों में ठंडा पानी पीने के लिए बाजार में बिक रही बर्फ ही एकमात्र सहारा बन रही है। इसके कारण बर्फ की बिक्री आम दिनों की तुलना में चार गुना बढ़ गई है। दुकानदार राजेश ने बताया कि पहले चार सिल्ली बर्फ बेचने में समय लग जाता था, लेकिन बढ़ते तापमान के साथ ही 16 से 20 सिल्लियों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed