फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Meerut wrestler Manoj defeated Naseem

Bahraich News: मेरठ के पहलवान मनोज ने नसीम को हराया

Sun, 11 Aug 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut wrestler Manoj defeated Naseem
दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत आयोजक
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बा मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत सुजौली में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दंगल का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुजौली हरीश सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य प्रमोद आर्य ने वीर बजरंगबली का पूजन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन



फाइनल मुकाबला मौला अखाड़ा बहराइच के पहलवान नसीम एवं मेरठ के पहलवान मनोज कुमार यादव के बीच हुआ। यह कुश्ती लगभग 45 मिनट तक चली। अंत में मौला अखाड़ा के पहलवान ने अपनी हार स्वीकार कर ली। इसके अलावा पहलवान मदन लाल यादव, गोवर्धन चौहान, राजकुमार के बीच प्रतिद्वंद्वी पहलवानों का जबरदस्त मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन राम नेवल गौतम, सोनू बादशाह व सुधीर शुक्ला ने किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सुजौली के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के सहयोगी क्रांति मिश्र, नवीन शुक्ला, पंजाब सिंह, विनय पांडेय, बबलू गौतम व छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed