फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Measles outbreak in Lukchmanpur, 25 ill

लक्ष्मनपुर में खसरे का प्रकोप, 25 बीमार

Thu, 19 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 19 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Measles outbreak in Lukchmanpur, 25 ill
children suffering from fever - फोटो : children suffering from fever
लक्ष्मनपुर गांव में कई दिन से खसरे का प्रकोप है। अधिकांश परिवारों के लोग चपेट में हैं। अब तक 25 मरीजों के खसरे से बीमार होने का पता चला है। इनमें छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। जिसके चलते लोग बेहाल हैं। 
विज्ञापन


तराई में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच खसरे का प्रकोप तेज हो गया है। मटेरा क्षेत्र में स्थित ग्राम लक्ष्मनपुर में चार दिन से खसरा फैला हुआ है। अधिकांश घरों के लोग चपेट में है। अब तक 25 लोगों के खसरे से संक्रमित होने का पता चला है।
विज्ञापन


इनमें शिवानी वर्मा (17),  गोविंद वर्मा (19), शैलेष (07), अभिनन्दन (12), गुड़िया (02), सीमा (12) की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। गांव के लोगों ने खसरा फैलने की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी है। प्रतिदिन लोग प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। लेकिन अब तक स्वास्थ्य टीम मोहल्ले में नहीं पहुंची है। जिसके चलते लोगों की तबियत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश भी फैल रहा है। इस मामले में शिवपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नलिन राजा ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है शुक्रवार सुबह टीम भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed