फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Matera Outpost gets police station status, SO posting

मटेरा चौकी को मिला थाने का दर्जा, एसओ की तैनाती

Fri, 17 Jan 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Matera Outpost gets police station status, SO posting
बहराइच के नव सृजित मटेरा थाने में बाहर खड़े एसओ व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक और थाना बढ़ा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह ने मटेरा चौकी को थाना बनाने का आदेश जारी कर दिया है। बीते दिनों मटेरा चौकी को थाने का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पुलिस महकमे की ओर से भेजा गया था। अब शासन की ओर से मटेरा को थाने का दर्जा दे दिया गया है। इसके बाद शुक्रवार को एसपी ने यहां नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी है। पांच थानों के 35 गांवों को मटेरा थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान किए जाने के उद्देश्य से अभी तक चार कोतवाली और 18 थाने संचालित हो रहे थे। एक महिला थाना भी इसमें शामिल है। जिले की बढ़ती आबादी से कानून व्यवस्था को संभालने के लिए थानों में इजाफा किए जाने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही थी। लगभग एक साल पूर्व पुलिस विभाग की ओर से कोतवाली नानपारा के अंतर्गत मटेरा चौकी को थाना बनाये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय ने प्रस्ताव मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते दिनों शासन की अनुमति के बाद मटेरा चौकी को थाना बनाये जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए। शासन का आदेश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को यहां नये थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी। एसपी ने बताया कि नवसृजित थाना मटेरा में रुपईडीहा में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक शेषमणि पांडेय को थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच थानों के 35 गांव मटेरा थाने में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव हुए शामिल
नवसृजित मटेरा थाने में कोतवाली नानपारा के किशुनपुर माफी, असवा मोहम्मदपुर, लालपुर शिवपुर, मोहरबा, करौंदा, चरसंडा माफी, परसपुर, ऐलासपुर अगैय्या, जमालुद्दीन जोत, रघुनाथपुर, निबिया बेगमपुर, गौरा धनौली, भदवारा, समोखन, परसा खरगमन, भौखारा, लीलापारा, अमवा मौलवी, लक्ष्मणपुर शंकरपुर, कोतवाली देहात के कुरवारी माफी, सिंगहा, भोगाजोत, भगवानपुर बिलासपुर, शंकरपुर लक्ष्मनपुर, झालाकला, मोगरिहा, सहत्तर, नवाबगंज के मदारगढ़ी व जोकहा और रामगांव के मलुआ भकुरहा, महरू और रिसिया थाने के पड़रीतारा, महरथा व बुलबुल नेवाज गांव को शामिल किया गया है।

तो अब नानपारा सर्किल में हुए सात थाने
नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणचंद्र ने बताया कि नानपारा सर्किल में अभी तक छह थाने पड़ते हैं। सर्किल में कोतवाली नानपारा और मुर्तिहा के साथ रुपईडीहा, नवाबगंज, सुजौली और मोतीपुर थाने शामिल थे। अब मटेरा थाना भी नानपारा में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed