फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Matarani's cheering echoed in puja pandals

पूजा पंडालों में गूंज रहे मातारानी के जयकारे

Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Matarani's cheering echoed in puja pandals
शहर में आयोजित नवरात्र दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करते भक्त। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्त उमड़ने लगे। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की आराधना कर भक्तों ने सुख व समृद्धि की कामना की। उधर, पूजा पंडालों में भी मातारानी की पूजा की धूम मची है। माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सुबह और शाम को होने वाली आरती में भक्त उमड़ रहे हैं। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का प्रारंभ रविवार से हुआ है। मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की देवी मंदिरों में पूजा और अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्त उमड़ने शुरू हो गए। मां चंद्रघंटा की आराधना का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के संहारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, काली माता मंदिर, गांवट मंदिर आदि देवी मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। मां चंद्रघंटा को सुर व संगीत के साथ ही शांति की देवी के रूप में पूजा जाता है। भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा करते हुए सुख-समृद्धि के साथ परिवार में शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही दुर्गा पूजा के लिए स्थापित पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा व अर्चना का सिलसिला जारी है। दुर्गापूजा पंडालों में सुबह और शाम को आरती हो रही है, जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
शहर के कचहरी रोड, प्रधान डाकघर, पानी टंकी, छोटी बाजार स्थित पत्थर शिवाला, तिकोनीबाग, ब्राह्मणीपुरा स्थित बाबा भोलेश्वरनाथ, खत्रीपुरा, जोशियापुरा, काजीपुरा, वशीरगंज, लोहिया तिराहा आदि स्थानों पर भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा पंडालों में देवी गीत गूंज रहे हैं, जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

रिसिया में भी दुर्गा पूजा की धूम
रिसिया नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं शास्त्रीनगर स्थित संतोषी माता दुर्गा मंदिर, सिसई सलोन स्थित चरसिया बाबा कुट्टी और इलाहाबाद बैंक के निकट मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। रिसिया क्षेत्र के बंगलाचक, शंकरपुर, सहनवाजपुर, गोदनी बसाही, डिहवा, पड़रीतारा, चाईनपुरवा आदि में भी मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिविधान से पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed