{"_id":"6a08cd993f3844551f080a3a","slug":"married-women-kept-a-waterless-fast-and-worshipped-the-banyan-tree-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-149516-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर की वट वृक्ष की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर की वट वृक्ष की पूजा
Sun, 17 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 17 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में जिला कारागार के सामने वट सावित्री की पूजा करतीं महिलाएं। -संवाद
बहराइच। पौराणिक परंपरा से जुड़ा वट सावित्री व्रत शनिवार को सुहागिनों ने श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया। निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना और पति की दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की कामना की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही सोलह शृंगार कर पूजा की थाल लिए महिलाओं के समूह मंदिरों की ओर जाते दिखे।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार बाबा परमहंस कुट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की। नवाबगंज प्रतिनिधि ने बताया कस्बे और चौगोई विलासपुर समेत कई गांवों में अनीता शर्मा, पूजा पाठक, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, मंजू देवी, मैना देवी और सुनीता पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार वट सावित्री पूजन रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की तथा उसकी परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन
रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजा की। इस दौरान शांति कुमारी, पार्वती देवी, मीना कुमारी, अनीता वर्मा, गीता मिश्रा, लक्ष्मी चंद और ललिता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
नानपारा में ज्येष्ठ अमावस्या पर प्रसिद्ध श्री काली कुंडा मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वट वृक्ष की सात अथवा 108 परिक्रमा की। पूजन के बाद बांस के पंखे से वट वृक्ष को हवा कर भीगे चने, गुड़, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
मंदिर के पुजारी प्रहलाद राम पाठक ने महिलाओं को सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई। मंदिर के पुजारी पंडित प्रह्लाद राम.पाठक ने महिलाओं को सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई।