फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman murdered for not getting bike and cash, three arrested

बाइक व नगदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not getting bike and cash, three arrested
बहराइच। सुसरौली गांव में दहेज में मांगी गई बाइक व नगदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के बेड़वा हरवंसपुर गांव निवासी समीउल्ला ने लगभग दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी हसरतुन निशा (22) का निकाह दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव निवासी रफीक अहमद के पुत्र मोहम्मद शरीफ के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद ही दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी थी। मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारा पीटा करते थे।
विज्ञापन

विवाहिता के परिवारीजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण हसरतुन निशा की उसके ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। सीओ टीएन दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवारीजनों की तहरीर पर पति मोहम्मद शरीफ, पिता रफीक अहमद व मां मुनीशा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दरगाह थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed