फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   married woman died under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances
गिलौला (श्रावस्ती)। कमला भारी के मजरा खड़ैला निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस ने तहरीर दी है। इसके आधार पर गिलौला पुलिस ने पति संदीप, ससुर राम लखन, जेठ गुड्डू तथा सास के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम जग सेखुआ कला निवासी रामरंग गुप्ता ने अपनी पुत्री सुषमा देवी (25) का विवाह चार वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कमला भारी के मजरा खड़ैला निवासी संदीप गुप्ता पुत्र राम लखन से किया था।
विज्ञापन

शनिवार को सुषमा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पहुंचे मृतका के पिता रामरंग ने पुलिस की तहरीर में बताया कि ससुरालीजन बिटिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं शादी के चार साल बाद भी बच्चा न होने के कारण भी उसे परेशान किया जाता था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने ही मेरी पुत्री की हत्या की है। सीओ इकौना संतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के काटे शीशम के 20 पेड़
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गिलौला के ग्राम कल्याणपुर के मजरा कंचनपुर निवासी बदलुराम पुत्र भगगन के खेत में 40 शीशम के पेड़ लगे थे। इसमे से बीस पेड़ शीशम बगैर वनविभाग की अनुमति व परमिट के ही अवैध तौर से काट दिया गया। डिप्टी रेंजर संजय ओझा ने किसान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed