फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman beaten to death for not getting bike

बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर मार डाला

Sat, 31 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten to death for not getting bike
नानपारा (बहराइच)। ककरी गांव निवासी एक गर्भवती महिला की दहेज में बाइक न मिलने के कारण पति व ससुरालीजनों ने पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे तो गांव के दो लोगों ने उन्हें भगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों के साथ छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकिहा रायबोझा गांव निवासी आत्माराम ने कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी पुत्री सत्ती देवी (23) का विवाह ककरी गांव निवासी पिंटू पुत्र शंकर के साथ दो वर्ष पूर्व किया था।
विज्ञापन

विवाह के समय दान-दहेज भी दिया। लेकिन बाइक न मिलने पर पति व ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद ससुरालियों ने पुत्री की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर वह ककरी गांव पहुंचा। शव को लोग अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसका उसने विरोध किया तो गांव निवासी मोहम्मद रजा व वारिस ने डांटते हुए उन्हें भगा दिया और जबरन शव का अंतिम संस्कार करा दिया इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतका के पिता आत्माराम की तहरीर पर पति पिंटू, ससुर शंकर, जेठ अशोक, सास के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जबकि गांव निवासी मोहम्मद रजा तथा वारिस के विरुद्ध बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed