फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Marriage at a young age endangers the lives of daughters

Bahraich News: कम उम्र में शादी से बेटियों की जान को खतरा

Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Marriage at a young age endangers the lives of daughters
कार्यशाला में पंचायत प्रतिनि​धि को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। स्रोत : आयोजक
बहराइच। बाल विवाह और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को जरवल ब्लॉक में ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों की एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। इस दौरान संकल्प लिया गया कि ग्राम पंचायतें अब बाल विवाह की रोकथाम, परिवार नियोजन और पोषण जैसे मुद्दों पर काम करेंगी। इस मौके पर 148 पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बीडीओ आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करने वाली लड़कियों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता। ऐसे में गर्भधारण करने से उनके कुपोषित होने पर प्रसव के समय खतरा बढ़ जाता है। सीएचसी जरवल के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने कहा परिवार नियोजन अपना कर गर्भधारण के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed