{"_id":"5fe3760f8ebc3e3d41437679","slug":"markets-decorated-to-welcome-christmas-bahraich-news-lko5564055148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के स्वागत को सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के स्वागत को सज गए बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। क्रिसमस के आगमन के साथ ही बाजार उसके स्वागत में सज गए हैं। रंग-रोगन के साथ ही गिरिजाघरों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बाजार में जगह-जगह उपहारों की दुकानें सजी हैं। जिसमें खरीदारों की भीड़ है।
कोरोना महामारी के बीच गिरिजाघरों में अबकी बार अधिक चहल-पहल नहीं दिखाई दे रही है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए पहले जैसी रौनक भी नहीं दिखेगी। हालांकि क्रिसमस मनाने के लिए घरों और गिरजाघरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। त्योहार को देखते हुए बाजार में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।
शहर के घंटाघर चौक, पीपल तिराहा, पानी टंकी व अस्पताल चौराहा आदि स्थानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर तरह-तरह के उपहार आए हैं। बच्चों द्वारा सेंटा क्लाज की टोपी, ड्रेस, मुखौटे, क्रिसमस ट्री आदि की खरीदारी की जा रही है। वहीं गिरिजाघरों को भी सजाने का काम अंतिम दौर में है। शहर के जेल रोड, बड़ीहाट, झिगहाघाट स्थित मिशन हॉस्पिटल आदि के गिरिजाघरों को झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
केक की बढ़ी मांग
25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने अभी से केक के आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। आर्डर देकर कई तरह के स्पेशल केक मंगवाए जा रहे हैं। क्रिसमस के दिन दुकानों पर भीड़ अधिक होती है। ऐसे में लोगों ने पहले से ही आर्डर देने शुरू कर दिए हैं।