फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Markets decorated for Dhanteras

धनतेरस पर्व के लिए सज गए बाजार

Thu, 24 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Dhanteras
बहराइच में गुरुवार को धनतेरस के लिए बाजार में सजी बर्तन की दुकान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। धनतेरस का पर्व शुक्रवार को है। इसके लिए बाजार सज गए हैं। तैयारियां पूरी हो गई हैं। सराफा, बर्तन, कपड़ा और वाहन बाजार चमक रहा है। सुबह दुकानें खुलते ही खरीददारी का दौर शुरू होगा। परंपरागत तरीके से धनतेरस पर्व पर महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
विज्ञापन

पंच पर्व दीपावली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। इसके लिए लोगों ने घरों में तैयारियां तो पूरी ही कर ली हैं। बाजारों की भी चमक बढ़ गई है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, वाहन की खरीददारी करने से वर्ष भर व्यक्ति का घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन

इस कृपा को प्राप्त करने के लिए शहर के चौक बाजार, छावनी, घंटाघर, पीपल तिराहा, स्टीलगंज तालाब, छोटी बाजार, सिविल लाइंस क्षेत्रों में दुकानें दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा रौनक सराफा और बर्तन की दुकानों पर है। व्यवसायी और खरीददार दोनों को इंतजार है भोर होने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी गोपाल सोनी व राकेश वर्मा का कहना है कि चांदी के सिक्कों और बर्तनों की मांग धनतेरस में अधिक रहती है। पुराने सिक्कों के साथ गणेश लक्ष्मी के सिक्के भी उपलब्ध हैं। आगरा तथा राजकोट में निर्मित चांदी और सोने के आभूषण व बर्तन की मांग अधिक है।
बर्तन व्यवसायी टीसू सिंह व तिलकचंद ने बताया कि स्टील, फूल, पीतल और गिलट के बर्तन अलग-अलग रेंज में धनतेरस की बिक्री के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बर्तन कानपुर, बनारस और लखनऊ से मंगाए गए हैं। प्रतिवर्ष धनतरेस के मौके पर बनारस और कानपुर के बर्तनों की मांग अधिक रहती है। चम्मच से लेकर बड़े बर्तन विभिन्न मूल्यों में उपलब्ध हैं। व्यवसायी गुरुदेव नागर का कहना है कि इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा महंगाई 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। इसका असर भी बाजार पर पड़ सकता है।
सराफा के यह हैं उत्पाद
चांदी का डालर पांच ग्राम 250 रुपये
200 ग्राम चांदी का डालर 9800 रुपये
पुराना चांदी का सिक्का 750 रुपये
चांदी के नोट 250 से 600 रुपये तक
शुद्ध चांदी की मूर्तियां 1500
राजकोट की 30 ग्राम की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा 2300
ढलुवा सिक्कों से करें परहेज
सराफा व्यवसायी महीप सिंह ने बताया कि विक्टोरिया के पुराने सिक्कों को ढलुवा बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। इन सिक्कों की पहचान यह है कि किनारे पर खांचा नहीं होता। शुद्धता भी कम होती है। सराफा व्यवसायी राकेश वर्मा ने बताया कि पुराने विक्टोरिया के सिक्के 91.60 प्रतिशत शुद्ध होते हैं।
बर्तनों का यह है मूल्य
बर्तन वर्तमान मूल्य बीते वर्ष का मूल्य
बाल्टी 220/ किलो 210/किलो (बिना ढक्कन)
बाल्टी 350/ किलो 300/किलो (ढक्कनदार)
थाली 245/किलो 210/किलो
रैक 220/ किलो 200/किलो
भगोना 250/किलो 240/किलो
गिलास 270/किलो 300/किलो
(इसके अलावा कटोरी व गृहस्थी के अन्य बर्तन 35 से 350 रुपये प्रति प्रीस के रेंज में उपलब्ध हैं। थाली फूल 850 से 1250 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं फूल की थाली 1250 रुपये प्रति पीस है। स्टील गिलास 45 से 80 रुपये में बिक रहा है।
खरीददारी का यह है मुहूर्त
पंडित विनय मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन 25 अक्तूबर को शाम 7.08 से 8.14 तक का समय खरीददारी के लिए शुभ है। धनतेरस प्रदोष काल शाम में 5.38 से 8.13 बजे तक है। वृषभ काल शाम 6.50 से 8.45 बजे तक होगा। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा घर की दक्षिण दिशा या मुख्य द्वार पर चार मुखी दीपक जलाकर की जाती है। जिससे अकाल मृत्यु घर में नहीं होती है।
ऐसे पाएं लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस की पूजा का मुहूर्त शुभ मुहूर्त वृष लगन में शाम 6.50 बजे से रात्रि 08.45 बजे तक है। मुहूर्त के समय पूजा करने से आशातीत उन्नति होती है। लाभ मिलता है। गोधूलि बेला में घी का दीपक आंगन के बीचोबीच जलाकर रखना होगा। आंगन में दीपक रखने से पूर्व कड़वा तेल का चौमुखी दीपक जलाकर चौराहे पर रखें। जहां पर दीपक रखना होगा वहां पर हलदी का चौका लगा दें। इससे दरिद्रता का नाश होगा। इसके बाद घर के आंगन में दिया जलाएं।
400 से अधिक गाड़ियों की हो चुकी है बुकिंग
धनतेरस और दीपावली की आहट के साथ ही बाजार की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस की तैयारियों को लेकर ऑटो बाजार भी सज गया है। लुभावने ऑफर देकर गाड़ियों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। अब तक 400 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग विभिन्न एजेंसियों पर कराई जा चुकी है। हालांकि कार बाजार के कुछ फीका रहने की उम्मीद भी है।
हेलमेट और चांदी के सिक्के मुफ्त
शहर के डिगिहा चौराहा स्थित खन्ना होंडा शोरूम में लगभग अभी तक करीब 200 वाहनों की बिक्री हो चुकी है। कंपनी ने नये मॉडल बाजार में उतारे हैं। इसकी रेंज लगभग 45258 रुपये से शुरू है। शोरूम के मालिक दीपक खन्ना व आदित्य खन्ना ने बताया कि इस बार बाजार में कुछ गिरावट जरूर आई है, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है। हर वाहन पर हेलमेट और चांदी के सिक्के अनिवार्य रूप से उपहार के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं।

स्कूटर पर तीन हजार की छूट
गोंडा रोड स्थित हीरो कंपनी के शोरूम में भी लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी ने नया मॉडल ग्लैमर उतारा है। डीसीएम राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को हर वाहन की खरीद पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं स्कूटर की खरीद पर सभी लोगों को तीन हजार की छूट मिल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 वाहनों की बुकिंग लोगों ने कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed