फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   market ready for holi

गुझिया के साथ ही मेवों की भी बढ़ी डिमांड

Sat, 19 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 19 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
market ready for holi
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास एक प्रतिष्ठान पर ड्राईफ्रूट्स खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। होली नजदीक है। त्योहार को खास बनाने के लिए लोगों ने भी खरीददारी और तैयारी शुरू कर दी है। इस बार होली को खास बनाने के लिए पारंपरिक पकवान गुझिया के साथ ही लोग मेवे लेने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कपड़ा बाजार की रौनक भी बढ़ गई है। रेडीमेड ब्रांडेड कपड़ों की डिमांड अधिक है। जगह-जगह दुकानदारों ने सेल लगा रखी है।

चार दिन बाद होली है। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। होली पर रंगों की बौछार के बाद लोगों की आव भगत गुझिया से होती है।  लेकिन इस बार लोग मेवों को खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


गुझिया अलग-अलग अंदाज में बिक रही है। कहीं शुद्ध खोये वाली गुझिया है तो कहीं ड्राईफ्रूट से बनी गुझिया की बिक्री तेजी से हो रही है।

गुझिया के साथ मेहमानों को गिफ्ट देने और घर पर स्वागत के लिए ड्राईफ्रूट के पैकेट में 550 रुपये से साढ़े चार हजार रुपये में दुकानों पर उपलब्ध है।

ड्राईफ्रूट विक्रेता अजय कुमार कहते हैं, मेवों में मिलावट की संभावना नहीं होती है। इस कारण लोग ड्राईफ्रूट लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

उधर कपड़ा बाजार भी सजा हुआ है। दुकान से कपड़े खरीदकर सिलाने की झंझट से मुक्ति पाने के लिए रेडीमेड ब्रांडेड कपड़ों की डिमांड अधिक है।

चौक बाजार, पीपल चौराहा, डिगिहा, छावनी बाजार आदि इलाकों में जगह-जगह सेल की दुकानें लगी हुई हैं। खरीददारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं।

कपड़ा विक्रेता संदीप चंद्र जैन ने बताया कि 400 से पांच हजार की रेंज में ब्रांडेड कपड़े उपलब्ध हैं। इनमें साड़ियां, लेडीज सूट व अन्य ब्रांडेड कपड़े शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राम-लक्ष्मण’, ‘भरत-शत्रुघ्न’ गलियों में खेलेंगे होली

बहराइच। इस बार होली को अलग रंग में दिखाने की तैयारी केंद्रीय होली समिति ने की है। होली के दिन पंचायती मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप में होलियारे होली खेलते हुए निकलेंगे।

होली खेलते हुए यह शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करेगी। होली मिलन के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। केंद्रीय होली समिति ने इस बार शहर की होली को अलग रूप में प्रस्तुत करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है।

होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊ जी और महामंत्री सुमित कुमार खन्ना ने बताया कि पूरे शहर में केसरिया झंडे लगा दिए गए हैं। 21 मार्च से रंग खेलने की शुरुआत होगी। 22 मार्च की रात में परंपरागत तरीके से होलिका दहन होगा।

23 मार्च को घंटाघर चौराहे पर रंगभरी होली खेली जाएगी। इसी दिन सुबह 10 बजे पंचायती मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप में रंग खेलते हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

यह शौभा यात्रा छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल चौराहा, गुदड़ी समेत नगर के मुख्य मागों पर भ्रमण करेगी। 23 मार्च को ही घंटाघर पार्क में होली मिलन समारोह होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपाधियां दी जाएंगी।


24 मार्च को त्रिमुहानीघाट पर होली मिलन होगा। रात नौ बजे घंटाघर परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। बताया कि होली के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए टोलियां गठित की गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed