{"_id":"639ec183abf07f5ba9504b40","slug":"many-vehicles-collide-in-fakharpur-thana-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: कोहरे के चलते हाइवे पर आपस में टकराए कई वाहन, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: कोहरे के चलते हाइवे पर आपस में टकराए कई वाहन, चार घायल
Sun, 18 Dec 2022 01:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:00 PM IST
सार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में खराब खड़ी गन्ना लदी ट्राली में एंबुलेंस भिड़ गई। हादसे में पीछे से आधा दर्जन वाहन भी जा भिड़े।
विज्ञापन
हादसे के बाद एंबुलेंस, हालांकि इसमें कोई मरीज नहीं था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित टेडवा उजार गांव के पास रविवार सुबह कोहरे के चलते हुए हादसे में एक एम्बुलेंस समेत कई वाहन टकरा गए। हादसे के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज नही था। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों को डॉक्टरों ने बहराइच रेफर कर दिया। हादसे से हाईवे पर करीब एक घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाया, इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेडवा उजार गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। रविवार सुबह बहराइच से लखनऊ जा रही एंबुलेंस ट्राली से पीछे भिड़ गई। जिससे एंबुलेंस चालक घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही प्राइवेट बस, कार समेत अन्य आधा दर्जन वाहन एक -एक कर भिड़ते चले गए। जिससे सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की कतार लग गई। बीच सड़क पर वाहनों के भिड़ने से जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा और उप निरीक्षक विंदेश्वरी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। इनमें लखनऊ के गुडंबा निवासी एंबुलेंस चालक संतोष कुमार समेत अन्य शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से वाहनों को हटवा दिया गया है। आवागमन पूरी तरह से सामान्य हो गया है। प्राइवेट बस समेत अन्य वाहन दुर्घटना के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन