फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Many requests for measurement

Bahraich News: पैमाइश के लिए कई बार की फरियाद

Sun, 27 Jul 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Many requests for measurement
नानपारा में थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी।  -संवाद
बहराइच/शिवपुर। साहब... चकमार्ग खस्ताहाल है। आसपास के लोगों ने चकमार्ग को जोत लिया है, इससे चकमार्ग और संकरा हो गया है। यही नहीं, चकमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, इससे कृषि कार्य बाधित हो रहा है। पूर्व में समाधान दिवस में शिकायत की थी।
विज्ञापन


लेखपाल व प्रधान से पैमाइश व पटाई की मांग की थी। पैमाइश करवाकर चकमार्ग की पटान करवा दीजिए। उक्त शिकायत कोतवाली नानपारा में तहसीलदार अंबिका चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में लक्ष्मणपुर मटेही निवासी नईम ने की।
विज्ञापन



नईम की शिकायत पर तहसीलदार ने पैमाइश करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कोतवाल रामाज्ञा सिंह भी मौजूद रहे। पयागपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस का डीएम मोनिका रानी व एसपी रामनयन सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान रायडीह निवासिनी शकुंतला ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्ज़े की शिकायत की, जिस पर डीएम ने तत्काल राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकमार्ग संबंधी शिकायत पर डीएम मोनिका रानी ने क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी को पुलिस बल के साथ मौके पर जाने व रास्तों को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए निर्देशित किया। पयागपुर में 22 शिकायती पत्रों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अश्वनी कुमार पाण्डेय, तहसीलदार रविकान्त द्विवेदी, थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


नानपारा कोतवाली पहुंचीं भवनियापुर निवासी गुड़िया देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। न्याय के लिए कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed