{"_id":"66fc30e989e22d0957017b03","slug":"managers-order-no-withdrawal-will-be-allowed-less-than-10-thousand-rupees-bahraich-news-c-98-1-slko1013-120784-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मैनेजर का फरमान, 10 हजार रुपये से कम की नही होगी निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मैनेजर का फरमान, 10 हजार रुपये से कम की नही होगी निकासी
Tue, 01 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन व थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सिचाई कालोनी गिरिजापुरी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा गिरिजापुरी में बैंक मैनेजर ने खाता धारकों के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। इससे खाता धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक मैनेजर हिमांशु प्रताप आदित्य का कहना है कि उनके ब्रांच में 10 हजार से कम रुपयों की निकासी बंद कर दी गई है। 10 हजार से कम रुपयों की निकासी के लिए ग्राहकों को ग्राहक सेवा केंद्र पर जाना होगा।
मंगलवार को गिरिजापुरी के ब्रांच में 10 हजार से कम रुपयों की निकासी करने पहुंचे लोगों को मैनेजर ने कैश काउंटर की लाइन से बाहर निकलवा दिया गया। इस दौरान दर्जनों खाताधारकों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। खाताधारक मानदेव निवासी लक्खाबाग चहलवा ने बताया कि वह अपने बीमार बेटे की दवा लेने के लिए इमरजेंसी में पांच हजार रुपये निकालने बैंक पहुचे थे, लेकिन उनके खाते से पैसों की निकासी नही की गई। बर्दिया गांव निवासी कुतूबुन्निशा ने बताया कि उनके खाते से पांच हजार की निकासी नहीं की गई। अब्दुलहक ने बताया कि वह अपने खाते से तीन हजार रुपये निकासी के लिए पहुंचे थे जिन्हें भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
लंबे समय से बंद है एटीएम
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गिरीजापुरी में पूरे थाना सुजौली क्षेत्र के दो दर्जन के करीब ग्राम पंचायतों के खाताधारक जुड़े हुए हैं। जिनका खाता इसी बैंक में हैं। बैंक में एक एटीएम है जो लंबे समय से खराब है। ऐसे में लोगों को कैश की निकासी के लिए मजबूरन कैश काउंटर की लाइन में खड़े होना पड़ता है।