फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man-eating wild animal snatched innocent child from his mother lap and devoured him In Bahraich

UP: मां की गोद से छीनकर मासूम को खा गया आदमखोर, लाश देख कांपने लगे घरवाले; लोग बोले- हमेशा बना रहता मौत का डर

Sun, 30 Nov 2025 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 02:08 PM IST
सार

बहराइच में आदमखोर जंगली ने मां की गोद से छीनकर मासूम को निवाला बना लिया। उसकी लाश देखकर घरवाले और गांववाले कांपने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर तेंदुआ दिखने से हमेशा मौत का डर बना रहता है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
man-eating wild animal snatched innocent child from his mother lap and devoured him In Bahraich
बहराइच में तेंदुए ने हमला करके मासूम को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में शनिवार की आधी रात आदमखोर तेंदुआ मां की गोद से छीनकर मासूम को निवाला बना लिया। महिला अपने ननद के घर मांगलिक कार्यक्रम में आई थी। घटना के बाद खुशियों वाले घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नेवलगंज के मजरे रेहारपुरवा झौहना गांव की है। बच्चे की मां चनावती ने बताया कि वह हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरहवा के मजरे गुरदास पुरवा की रहने वाली है। यहां अपने नंदोई भगवंत राम की लड़की के गौना में शामिल होने आई थी। 

विज्ञापन

डेढ़ वर्षीय बालक को उठा ले गया आदमखोर

बताया कि शनिवार की रात करीब 2 बजे वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहित के साथ घर में लेटी थी। अचानक तेंदुआ घर में घुस आया। गोद में सो रहे मासूम को उठाकर भागने लगा। साथ में लेटी अन्य महिलाओं को लेकर हम लोगों ने पीछा किया, तब तक वह बच्चे को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पर फोन करके पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की। काफी देर बाद गांव के पश्चिम तरफ करीब 150 मीटर दूर मासूम का शव मिला। ग्रामीण प्रेम बहादुर, भगवंतराम, विश्राम, बड़का, सीतापति, रामकुंवरि, मीरा व अलखराम ने बताया कि गांव के आसपास आए दिन तेंदुआ व बाघ दिखाई देता है। 

पुलिस और वन विभाग की टीम ने ली जानकारी

तेंदुआ व बाघ दिखने से हमेशा मौत का डर सताता रहता है। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में बिजली का खंभा तो लगा है, लेकिन बिजली नहीं रहती है। अगर, बिजली होती तो शायद बच्चे के साथ यह घटना न होती। घटना की सूचना पर रविवार की सुबह एसडीओ मनोज कुमार के साथ वन विभाग की टीम गांव पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। 



रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि मासूम को किसी जंगली जानवर ने मारा है। हालांकि, अभी तक जंगली जानवर का पग चिन्ह नहीं मिला है। बच्चे को किस जंगली जानवर ने मारा है, इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed