{"_id":"692ae5e98122e523fd078426","slug":"man-eater-snatched-10-month-old-child-from-his-mother-lap-in-bahraich-his-head-was-found-in-field-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मां की गोद से 10 माह की मासूम को खींच ले गया आदमखोर, खेत में मिला सिर; लाश देख पछाड़ खाकर गिरे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मां की गोद से 10 माह की मासूम को खींच ले गया आदमखोर, खेत में मिला सिर; लाश देख पछाड़ खाकर गिरे घरवाले
Sat, 29 Nov 2025 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:54 PM IST
सार
बहराइच में आदमखोर जंगली मां की गोद से 10 माह की मासूम को खींच ले गया। सुबह खेत में उसका सिर मिला। लाश देखकर घरवाले पछाड़ खाकर गिरे। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
बहराइच में आदमखोर जंगली ने हमला करके बच्ची को मार डाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में मायके आई महिला की 10 माह की मासूम बच्ची को शुक्रवार की रात जंगली जानवर खींच ले गया। बच्ची का अधखाया शव गांव के ही सत्यराम के गन्ने के खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरिया शफीक गांव की है। गांव निवासी रामसनेही ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बहन रमा देवी, श्रावस्ती जिले के डीकरा गांव में रहती है। कुछ दिनों के लिए मायके आई थी।
विज्ञापन
रमा रात में अपनी 10 माह की बच्ची सुनीता के साथ सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसा एक जंगली जानवर बच्ची को गोद से खींच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव देखा। उसका सिर बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई जा रही
थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि बच्ची के शरीर का आधा हिस्सा मिला है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिले पद चिन्हों से लोग भेड़िए की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वन विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है। उप वन अधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है।