फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Man arrested for making indecent remarks on BJP MLA

Bahraich News: भाजपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for making indecent remarks on BJP MLA
बहराइच। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को एक शिकायत मिली थी कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान घायल हुईं सदर विधायक अनुपमा जायसवाल पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच में बाराबंकी बाबा नाम से चल रहे आरोपी अनुज कुमार वर्मा (32) निवासी सदरूद्दीनपुर (कालिकापुरवा) पोस्ट कबूलपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी को मोहल्ला अकबरपुरा से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों या धार्मिक सामंजस्य बिगाड़ने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed