फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make women aware in wolf affected areas, loss of life will stop: Minister

भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं को करें जागरूक, रुकेगी जनहानि : मंत्री

Thu, 12 Sep 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Make women aware in wolf affected areas, loss of life will stop: Minister
बहराइच के विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के बाद बच्चे का अन्नप्राशन करतीं महिला कल्याण मंत्र
बहराइच। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विकास भवन सभागार में बुधवार को देवीपाटन मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए अधिकारी अपने सुझावों से भी अवगत करा सकते हैं। तहसील महसी अंतर्गत भेड़िये की समस्या को लेकर मंत्री ने ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुझाव दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करें ताकि हिंसक जीव के हमलों में जनहानि को रोका जा सके।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। देवीपाटन मंडल के उप निदेशक महिला कल्याण एनबी सिंह ने बताया कि पति के बाद निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के तहत 173486 महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बिल जनरेटेड आवेदनों की संख्या 85501 है। प्रभारी उप निदेशक मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि कुल 9377 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जबकि मंडल में 106 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उप निदेशक ने बताया कि प्रथम चरण अन्तर्गत 44 केंद्रों को 18 मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है तथा द्वितीय चरण में 305 केंद्रों का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

उप निदेशक ने बताया कि बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ईसीसीई (शाला पूर्व शिक्षा) निपुण भारत लक्ष्य अन्तर्गत 5-6 वर्ष के बच्चों का नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि मंडल में कुल 1176087 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष सैम बच्चों की संख्या 15857, मैम बच्चों की संख्या 49587 तथा एनआरसी में भर्ती बच्चों की संख्या 331 है। मंत्री ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और पांच बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर में गंदगी मिलने पर नाराज हुईं मंत्री

बहराइ। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शहर के मोहल्ला सलारगंज स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर हिंसा से पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं के रहने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रबंधक को निर्देश दिया कि वन स्टॉप सेंटर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। वन स्टॉप सेंटर पर तैनात महिला आरक्षियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन करें। निरीक्षण के दौरान सेंटर में रह रहीं महिलाओं व बालिकाओं से यहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, खानपान इत्यादि के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने निर्देश दिया वन स्टॉप सेंटर की बाउंट्रीवॉल की ऊंचाई को बढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed