{"_id":"674cad653df15c4da10ab580","slug":"maharajganj-violence-four-vandals-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1011-123377-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज हिंसा : तोड़फोड़ करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज हिंसा : तोड़फोड़ करने वाले चार गिरफ्तार
Mon, 02 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महराजगंज कस्बे में बीते 13 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में महराजगंज कस्बा व उसके आसपास आगजनी व तोड़फोड़ की गई थी। रविवार को आगजनी व तोड़फोड़ में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
हरदी थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को लगातार खंगाला जा रहा है। तकनीकि विशेषज्ञों की टीम ऑडियो, वीडियो की जांच कर रही है। इसके तहत तिवारीपुरवा निवासी रक्षाराम तिवारी, बाजपेईपुरवा निवासी सुशील बाजपेयी, मोहरवा निवासी पवन कुमार तिवारी उर्फ बबलू व सिपहिया प्यूली निवासी अखिलेश बाजपेयी को सधुवापुर से महराजगंज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के माध्यम से सभी को जेल भेज दिया गया है।