{"_id":"e03526c8e59df917527bb37e5eec26d6","slug":"madhesi-movement-stop-for-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेसी आंदोलन दो दिन के लिए टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेसी आंदोलन दो दिन के लिए टला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में चल रहा मधेसी आंदोलन रक्षाबंधन पर्व के कारण दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसकी घोषणा आंदोलन कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों ने की है। लेकिन आंदोलन स्थगित होने की घोषणा व कर्फ्यू हटने के बावजूद बांके व बर्दिया जिले में बाजारों में सन्नाटा पसरा है। लोग दहशत में हैं। सेना के जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल में मधेसी प्रदेश स्थापना की मांग को लेकर संयुक्त थरूहट संघर्ष समिति व मधेसी मुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 16 दिन से आंदोलन कर रहे थे। दो दिन पूर्व कैलाली में हुए संघर्ष के बाद आंदोलन हिंसक हो गया था। जिसके कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
बहराइच से सटे नेपाल के मध्य पश्चिम क्षेत्र बांके, बर्दिया, दांग में स्थिति चरमरा गई थी। नेपाल सरकार को सेना का संचालन करना पड़ा था। कर्फ्यू लगने के बाद स्थिति में कुछ सुधार दिखा। अब कर्फ्यू हटा दिया गया। गुरुवार को आंदोलन के 16वें दिन मधेसी प्रदेश की मांग कर रहे संगठनों ने रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इस मामले में संयुक्त थरूहट संघर्ष समिति के संयोजक पशुपति दयाल मिश्र, फूलाराम चौधरी और विजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन को स्थगित करने का एलान किया है। आंदोलन स्थगन की घोषणा के बाद बांके में कुछ ही दुकानें खुली हैं। लेकिन अभी जनजीवन पूरी तरह ढर्रे पर नहीं लौट सका है।
बांके जिलाधिकारी वेद प्रकाश लेखक ने कहा है कि जनजीवन सामान्य हो रहा है। वहीं सेना के जवान बाजार व ग्रामीण अंचलों में गश्त कर रहे हैं। जिसके कारण अब भी नागरिक दहशत के साये में दिख रहे हैं।
आंदोलन के दौरान दो दिन पूर्व कैलाली जिले के टीकापुर में हुए खूनी संघर्ष में घायल हवलदार की काठमांडू में उपचार के दौरान मृत्यु हो गया है। इसकी पहचान जनक नेपाल के रूप में हुई है।
वहीं, टीकापुर में कर्फ्यू जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लिए नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समेत दो सदस्यीय टीम हिंसा प्रभावित कैलाली का जायजा लेने पहुंची है।