फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lucknow in Kabaddi, Hardoi and Sitapur top in long jump

कबड्डी में लखनऊ, लंबी कूद में हरदोई व सीतापुर अव्वल

Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow in Kabaddi, Hardoi and Sitapur top in long jump
बहराइच। शहर के इंदिरा स्टेडियम के मैदान में चल रहे एकल अभियान द्वारा अभ्युदय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर गैर जनपद के खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि एसपी केशव कुमार चौधरी रहे। प्रतियोगिता का आरंभ कबड्डी से शुरू किया गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीतापुर की काजल ने सौ मीटर बालिका शिशु दौड़ व अयोध्या की अंशिका ने 50 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में गोंडा के रूद्र प्रताप, 600 मीटर की दौड़ में गोरखपुर के मंगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में हरदोई की संध्या व बालक वर्ग में सीतापुर के अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एसपी चौधरी ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों का विकास होने के साथ टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पहले खेल कूद को अनावश्यक समझकर महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब इसमें उज्ज्वल कैरियर की संभावनाएं बढ़ गई हैं। खेल में देश प्रगति भी कर रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने भी संबोधित कर खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसपी चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश ने किया। इस मौके पर शीतल प्रसाद अग्रवाल, कृष्ण मोहन गोयल, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed