{"_id":"581f6a744f1c1b067fb37600","slug":"low-budget-for-school-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली खेल आयोजनों पर भारी पड़ रही पैसे की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली खेल आयोजनों पर भारी पड़ रही पैसे की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल और कॉलेजों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम है। इसके लिए बजट की जो व्यवस्था की गई है उससे स्कूल स्तर से राज्य तक खेलों का आयोजन करना बेहद कठिन है। ऐसे में पगडंडियों की प्रतिभाओं को निखार आगे लाने की सरकारी कोशिशों पर पैसे की कमी भारी पड़ रही है।
जिले के 14 ब्लॉकों में 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालय हैं। प्रत्येक ब्लॉक में करीब 176 प्राथमिक व 70 जूनियर स्कूल संचालित हैं। इसके बावजूद विद्यालयवार खेल का कोई बजट निर्धारित नहीं है। एक ब्लॉक को खेलों के आयोजन के लिए 5682 रुपये दिए जाते हैं। इस बजट से स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के बाद न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
इसी बजट में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होती हैं। जिले स्तर पर चयनित होने वाली टीम को इसी बजट में स्टेट स्तर पर प्रतिभागिता के लिए भेजा जाता है। विभागीय जानकार बताते हैं कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में ही 8 से 10 हजार का खर्चा आता है।
विज्ञापन
ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं किस तरह आयोजित होती होंगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में सभी 14 ब्लॉक की टीमें प्रतिभाग करती हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता मेें छात्रों के ठहरने और भोजन का इंतजाम शिक्षा विभाग के अधिकारियों को करना होता है।
बजट के अभाव में आयोजन बदहाल होते हैं। खिलाड़ियों के लिए उचि भोजन की व्यवस्था हो पाती है न ही उनके रहने का इंतजाम। औपचारिकताओं में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं निपट जाती हैं।