फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lord Mahavira's message of non-violence procession fired

भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाल दिया अहिंसा का संदेश

Wed, 20 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 20 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavira's message of non-violence procession fired
बहराइच में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर अंहिसा परमोधर्म: के संदेश के साथ भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैन अनुयायियों व अन्य समाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नगर स्थित जैन मंदिर में मंगलवार की सुबह पूरे विधि विधान से भगवान महावीर का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भगवान महावीर प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर मंदिर परिसर से एक शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा बड़ीहाट, पीपल चौराहा, घंटाघर, नानपारा बस स्टैंड व छावनी चौराहे से वापस घंटाघर होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार नन्हे-मुन्हे बच्चे, जैन मांटेसरी विद्यालय के बच्चे, अध्यापक, बैंड-बाजा, धार्मिक झांकिया, डीजे, श्रीजी का रथ व उसके पीछे चल रहा विशाल जैन अनुयायियों का समूह आकर्षण चुरा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जैन समाज के मीडिया प्रभारी वैभव जैन ने बताया कि परंपरागत तरीके से विधि विधान से भगवान महावीर की जयंती मनी। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, महामंत्री पियूष जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, महावीर भगवान जन्म जयंती समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, मुदित जैन, अभिषेक, संजीव, निखिल, नव चेतना महिला मंडल समिति की अर्पिता जैन, साधना जैन, अर्चना जैन, अंजुल, डिम्पल, रूबी, मंजू, राजश्री, संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed