फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Loading and unloading facilities commenced at Nanpara and Nepalganj Road stations.

Bahraich News: नानपारा व नेपालगंज रोड स्टेशन पर लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा शुरू

Tue, 06 Oct 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Loading and unloading facilities commenced at Nanpara and Nepalganj Road stations.
नानपारा में बना रेलवे का गुड्स शेड।
बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने नानपारा और नेपालगंज रोड स्टेशनों के गुड्स शेड को आयात-निर्यात के लिए खोल दिया है। इससे नेपाल और भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों को बड़ी मात्रा में माल मंगाने और भेजने के लिए रेल परिवहन का विकल्प मिल गया है। निर्माण, कृषि और खाद्य क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के साथ थोक व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गुड्स शेड पर उर्वरक, नमक, सीमेंट, खाद्यान्न और रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) की लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा मिलेगी। पूर्ण रैक से एक साथ बड़ी मात्रा में माल की ढुलाई हो सकेगी। इससे माल की आपूर्ति सुगम होने के साथ परिवहन क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सीमावर्ती व्यापार को मिलेगा सहारा
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि सुविधा का लाभ नेपाल और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कारोबार करने वाले व्यापारियों, उद्योगों और थोक माल ग्राहकों को मिलेगा। रेल से निर्माण सामग्री, उर्वरक, खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुओं की बड़े पैमाने पर आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉजिस्टिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे के अनुसार माल की आवक-जावक बढ़ने से लोडिंग-अनलोडिंग, हैंडलिंग, भंडारण और सड़क परिवहन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed