फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Little gongs came out of the nest on the topu of Gerua river

गेरुआ नदी के टॉपू पर नेस्ट से निकले नन्हें घड़ियाल

Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Little gongs came out of the nest on the topu of Gerua river
कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में विचरण करते नन्हें घड़ियाल। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के गेरुआ नदी के पार बने टॉपू पर मंगलवार को घोसले से घड़ियाल के 19 बच्चे निकले। वन विभाग के मुताबिक बीते सात दिन में अंडों से घड़ियाल के 280 बच्चे निकले हैं। घड़ियालों के इन बच्चों को वन विभाग की ओर से गेरुआ नदी में छोड़ दिया गया है। घड़ियालों के बच्चे नदी में अठखेलियां कर रहे हैं। वन विभाग इसे पर्यावरण के लिए सुखद संकेत मान रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में स्थित गेरुआ और कौड़ियाला नदी घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन के लिए पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल मानी जाती है। कतर्नियाघाट में स्थित गेरुआ नदी के तट पर बने टॉपू पर प्रतिवर्ष घड़ियाल अपने अंडे सहेजते हैं। तापमान 35 डिग्री से अधिक होने पर इन अंडों सेे घड़ियाल के बच्चे बाहर निकलते हैं। जून में अनुकूल तापमान होने पर अंडों से नन्हें घड़ियाल आंख खोलने लगे हैं। इनकी देखरेख के लिए वन विभाग ने पहले ही कर्मचारियों को लगा रखा था।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि गेरुआ नदी के टॉपू पर बने घोसले से मंगलवार को घड्यिाल के 19 बच्चों ने जन्म लिया, जिन्हें वन विभाग की टीम द्वारा एक माह से सहेजा जा रहा था। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सोमवार को नेस्ट से एक भी बच्चा नहीं निकला, क्योंकि बारिश होने से तापमान में नमी आ गई थी। उन्होंने बताया कि बीते सात दिनों में 280 घड़ियाल के बच्चे सुरक्षित निकले हैं, जिन्हें वनकर्मियों की देखरेख में गेरुआ नदी में छोड़ दिया गया है। यह बच्चे नदी में अठखेलियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की टीम निरंतर गश्त कर नेस्ट पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed