{"_id":"6ae78a377f9460805e0cecbb","slug":"life-certificates-can-be-submitted-from-home-using-a-smartphone-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159567-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्मार्टफोन से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्मार्टफोन से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के पेंशनरों को अब डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय या बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशनर स्मार्टफोन से घर बैठे फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिये अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इससे जिले के करीब पौने 12 हजार पेंशनरों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान भी चलाया जा रहा है।
नई व्यवस्था का लाभ लेने के लिए पेंशनरों को स्मार्टफोन में आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। दोनों एप पर पंजीकरण के बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल पर मिले ओटीपी से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद फेस रिकग्निशन तकनीक से चेहरे की पहचान की जाएगी।
जीवन प्रमाण एप पर आधार नंबर और मोबाइल पर मिले ओटीपी को दर्ज करने के बाद पेंशनर को अपना नाम और पेंशन का प्रकार भरना होगा। निर्गतकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार और निर्गमनकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश कोषागार का चयन करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद कोषागार बहराइच चुनकर पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। चेहरे की पहचान पूरी होते ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा हो जाएगा।
-- -- -- -- -
बैंक, डाकघर और जनसेवा केंद्र से भी सुविधा
वरिष्ठ कोषाधिकारी पुरुषोत्तम नारायण ने बताया कि एप के जरिये पेंशनर घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके अलावा बैंक शाखा, डाकघर या जनसेवा केंद्र से भी ऑनलाइन प्रमाणपत्र जमा किया जा सकता है। इससे बुजुर्ग और अस्वस्थ पेंशनरों को राहत मिलेगी।