फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lesson of traffic rules taught to students

विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lesson of traffic rules taught to students
बहराइच। गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज मेें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहनों के संचालन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्णलाल श्रीवास्तव ने की। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का बारीकी से अध्ययन कर नियमों के तहत ही वाहनों को संचालन करें। उन्होंने कहा कि मार्गों पर लगे संकेत बोर्ड हमारी सुरक्षित यात्रा का संदेश होते हैं। ऐसे में हम सभी का प्रथम दायित्व है कि वाहन चलाते समय संकेत बोर्ड पर अवश्य ध्यान रखें।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 17 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम को डॉ. डीआर यादव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. राम जनम, डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। इस मौके पर नंदन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार समेत महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed