{"_id":"693f0fdf8f31793f49012019","slug":"less-medicines-found-in-phc-babaganj-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-141238-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पीएचसी बाबागंज में मिलीं कम दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पीएचसी बाबागंज में मिलीं कम दवाइयां
Mon, 15 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र खूटेहना का निरीक्षण करती टीम। -संवाद
बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाबागंज पीएचसी में कुछ दवाएं कम पाई गईं। इस पर फार्मासिस्ट को सीएमएसडी से दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान रविवार को पीएचसी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मेले में आए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर व्यवस्था की जानकारी ली।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने मरीजों से सीधा संवाद स्थापित कर व्यवस्था का जायजा लिया। टीम के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम भी रहे। टीम ने मटेरा पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। यहां टीम ने निरीक्षण के दौरान साफ पानी की व्यवस्था, मरीजों के बैठने की सुविधा तथा दवाइयों की उपलब्धता की जांच की।
विज्ञापन
पीएचसी रुपईडीहा एवं कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का टीम ने निरीक्षण किया। यहां टीम ने फार्मासिस्ट को आदेशित किया गया कि जो भी दवाइयां कम हैं, उनको सीएमएसडी से लाकर आपूर्ति सुनिश्चित करें।