फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted near school every evening; studies disrupted.

Bahraich News: हर शाम स्कूल के पास दिख रहा तेंदुआ, छूटी पढ़ाई

Thu, 08 Oct 2026 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near school every evening; studies disrupted.
जंगूटाड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल में खड़ा तेंदुआ।
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के जंगूटाड़ा गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। तेंदुआ रोज शाम गांव के स्कूल के आसपास दिखाई दे रहा है। कभी वह स्कूल की छत पर तो कभी परिसर के आसपास नजर आता है। इससे डरे कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और स्कूल के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुआ रोज दिखाई दे रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। रामकुमार, पुताने और बच्चा राम ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद तेंदुए को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन

रामकुमार के अनुसार, सोमवार को तेंदुआ स्कूल से करीब 80 मीटर दूर बगल की पगडंडी और चकरोड पर दिखाई दिया था। मंगलवार शाम को वह स्कूल की छत पर बैठा नजर आया। इससे अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही स्कूल और आसपास तेंदुए की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त कराने और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरा लगाने की तैयारी
कतर्नियाघाट रेंज के रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि सूचना के बाद वन अमले को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed