फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard seen in Maraucha and wolf seen in Lodhanpurwa

Bahraich News: मरौचा में तेंदुआ व लोधनपुरवा में दिखा भेड़िया

Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Maraucha and wolf seen in Lodhanpurwa
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरौचा में रविवार देर शाम तेंदुआ दिखने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान अजय सिंह के घर के समीप तेंदुआ देखे जाने की सूचना से आसपास के लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन



मरौचा गांव के लोगों ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के आसपास गांव के लोग खेत से लौट रहे थे, तभी गन्ने के खेत के निकट तेंदुआ देख गांव निवासी रामकुमार, जगदीश व बाबू आदि ने शोर मचाया, गांव के लोग दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। उधर, कैसरगंज तहसील की ग्राम पंचायत विजौवापुर व उमरी दहलो में भेड़िये की दहशत से छोटे बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब छह बजे विजौवापुर व उमरी दहलो के लोधनपुरवा गांव में भेड़िये ने गांव निवासी मस्टराइन की बकरी का शिकार करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भेड़िये को खदेड़ा, जिससे वह गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र शुक्ला ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन कर्मी शकील अहमद और हीरा बहादुर ने ग्रामीणों को सुरक्षा और सतर्कता के बारे में जानकारी दी।



प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि प्रभावित गांवों में वन विभाग की आधा दर्जन टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे और ट्रैकिंग कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पूर्व सूचना मिल सके।


ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों व बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed