फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard's terror in aamba village

तेंदुए ने चार घंटे गांव में मचाई दहशत

Tue, 03 May 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
leopard's terror in aamba village
कतर्नियाघाट रेंज के आंबा ग्राम में सोमवार रात घर में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल व जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कतर्नियाघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में सोमवार देर रात तेंदुए ने चार घंटे तक ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को छकाया।
विज्ञापन


कुत्तों के झुंड के खदेड़ने पर वह एक ग्रामीण के घर में घुस गया, जिसे निकालने में लोगों ने खूब मशक्कत की। तड़के तीन बजे के आसपास वह दीवार फांदकर जब जंगल की ओर चला गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। 

कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव की जंगल से दूरी महज 150 मीटर है। सोमवार रात 11 बजे के आसपास एक तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए को देख कुत्तों के झुंड ने भौंकते हुए उसे खदेड़ा तो वह गांव निवासी बकरीदी पुत्र रमजान खान के घर में घुस गया।
विज्ञापन


उस समय परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तेंदुए को आंगन में देख सभी के हाथ-पांव फूल गए। शोर मचाते हुए बकरीदी व परिवार के सदस्यों ने अपने को कमरे में बंद कर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने हांका लगाना शुरू किया। घर के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए लेकिन आवाज अधिक होने के चलते तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला। 

सूचना पाकर कतर्नियाघाट के डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र, वन दरोगा मनोज कुमार, जमुना प्रसाद व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। घर के बरामदे की दीवार पर जाल लगाया गया, फिर सभी ने हांका लगाया लेकिन ये सारी मशक्कत काम न आई।

तेंदुआ अंदर ही जमा रहा। भोर में तीन बजे तेंदुआ मकान के पीछे की दीवार फांदकर जंगल की ओर चला गया। इस बीच बकरीदी के परिवार समेत पूरे गांव वाले रात भर दहशत में रहे। 

...लगा खत्म हो गई जिंदगी 

गांव निवासी बकरीदी रात की घटना से काफी दहशत में हैं। बोले कि जिस समय तेंदुआ घर में घुसा, उस समय परिवार के लोग आंगन में थे। तेंदुए को देख जब बच्चे शोर मचाने लगे, तब नजर उधर पड़ी। एक क्षण तो लगा कि जिंदगी यहीं खत्म। फिर तत्काल परिवार के सभी सदस्यों को कमरे की ओर भागने का इशारा किया और खुद भी कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। 


एहतियात बरतें ग्रामीण 

डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र ने कहा कि इस समय गर्मी के चलते वन्यजीव पानी की तलाश में जंगल में निकल रहे हैं। ऐसे में कभी-कभार भटक कर आबादी में पहुंच जाते हैं। ऐसे में एहतियात बरतकर ही सुरक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed