फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard's cub died

मां से बिछड़कर तेंदुए के शावक ने तोड़ दिया दम

Fri, 15 Jan 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 15 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
leopard's cub died
बिछिया (बहराइच)। तेंदुए से बिछड़कर तीन माह के उसके शावक ने दम तोड़ दिया। मादा शावक का शव शुक्रवार सुबह कतर्नियाघाट रेंज के जंगूटांड़ा गांव में नहर पुल के पास मिला।
विज्ञापन


वनाधिकारियों के अनुसार मां से बिछड़ने के बाद कई बार शावक ठंड की चपेट में आ जाते हैं, इस शावक की मौत इसी कारण हुई है।

तेंदुए के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया जिसमें निमोनिया से शावक की मौत की पुष्टि हुई है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज से तेंदुए का शावक मां से बिछड़कर रात में बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर स्थित जंगूटांड़ा गांव के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


सुबह गांव से कुछ दूरी पर नहर पुल के पास शावक का शव देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। तत्काल रेंज कार्यालय को सूचना दी गई।

डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी गयादीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को रेंज कार्यालय ले आए।

डीएफओ आशीष तिवारी का कहना है कि जंगूटांड़ा गांव और जंगल के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर का फासला है। लगता है रात में शायद मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ शिकार पर निकली होगी। उसी समय शावक भटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जहां शव बरामद हुआ है, वहां आसपास के खेतों में शावक के पदचिह्न भी मिले हैं। इससे लग रहा है कि शावक मां से बिछड़कर भटकता हुआ नहर के पास पहुंच गया और ठंड की चपेट में आ गया।

उन्होंने कहा कि शव पर कहीं चोटों के निशान नहीं हैं, जिससे हमले की कोई आशंका नहीं।

डीएफओ ने बताया कि मादा शावक की उम्र बमुश्किल तीन माह के आसपास है। ऐसे में शायद वह ठंड बर्दाश्त नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।


इसमें सुजौली पशु चिकित्सा केंद्र के डॉ. अमर कटियार, मोतीपुर के डॉ. आरसी वर्मा व गायघाट के पशु चिकित्सक शामिल हैं। चिकित्सकों की टीम रात नौ बजे रेंज कार्यालय पहुंची।

तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि ठंड लगने से वह निमोनिया की चपेट में आ गया था। इसी कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed