{"_id":"685307b0592c080b2c076e1b","slug":"leopard-remained-standing-on-the-road-near-the-village-for-10-minutes-panic-spread-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132374-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 10 मिनट तक गांव किनारे सड़क पर डटा रहा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 10 मिनट तक गांव किनारे सड़क पर डटा रहा तेंदुआ, दहशत
Thu, 19 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ककरहा रेंज के गौरा पिपरा गांव में सड़क किनारे बैठा तेंदुआ।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के पास मंगलवार रात तेंदुए दिखने से दहशत फैल गई। तेंदुआ लगभग 10 मिनट तक मार्ग किनारे डटा रहा। तेंदुए के मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते डेढ़ महीने से लगातार तेंदुआ गांव में दस्तक दे रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को एक जून को शिकायती पत्र दिया गया था और पिंजरा लगाने की मांग की गई थी। लेकिन विभागीय जिम्मेदारों ने पिंजरा नहीं लगाया। इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ गांव में बनी दुकानों के पास 10 मिनट तक बैठा रहा, ऐसे में अगर कोई राहगीर व बच्चा गुजरता तो उसका शिकार बन जाता। तेंदुए ने कई कुत्तों व बकरियों को भी निवाला बनाया है, बावजूद इसके जिम्मेदार मौन बने हैं। ककरहा वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ सड़क पर पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया था। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर लोगों को सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है।