फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard preys on three cattle.

Bahraich News: तेंदुए ने तीन मवेशियों को बनाया शिकार

Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Leopard preys on three cattle.
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही ग्राम पंचायत के शुवंशपुरवा गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में तेंदुए ने तीन मवेशियों को अपना शिकार बना लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार रात तेंदुए ने गांव निवासी जयनारायण के अहाते में बंधी बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी परिवार की एक बकरी तेंदुए का शिकार बनी थी। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण की बकरी को भी तेंदुए ने मार डाला। लगातार हो रहे हमलों के कारण लोग रात में घरों से निकलने से डर रहे हैं और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन क्षेत्राधिकारी शिवप्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तथा वन रक्षक अब्दुल सलाम मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गजमित्रों के सहयोग से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed