फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard killed teenager in farm

खेत में तेंदुए ने किशोरी को मार डाला

Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed teenager in farm
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बाघों और तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर कतर्निया के जंगलों से निकलकर आए एक तेंदुए ने खैरीघाट इलाके में उदारपुरवा गांव में गन्ने के खेत के पास खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों नेे हांका लगाया, जिस पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत होने से परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों से निकलकर शुक्रवार की दोपहर एक तेंदुआ नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना अंतर्गत उदारपुरवा गांव में आ धमका। यहां गांव निवासी राजेंद्र ने खेेत में सरसों की फसल लगा रखी है। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। उनके साथ राजेंद्र की बेटी सावित्री (13) भी गई हुई थी। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच खेलते-खेलते किशोरी गन्ने के खेत के पास चली गई।
विज्ञापन

वहां खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने किशोरी को दबोच लिया। वह उसे जबड़े में दबोचने के बाद घसीटकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ पर मौके पर पहुंचे। गर्दन के जबड़े में दबने के कारण मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने हांका लगाना शुरू किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर खैरीघाट थाने की पुलिस व वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत होने से परिवारीजनों में घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवारीजनों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed