{"_id":"6056394b8ebc3ecc5f0d0ede","slug":"leopard-killed-child-in-bahraich-the-leopard-caught-the-boy-playing-in-the-courtyard-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: आंगन में खेल रहे बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: आंगन में खेल रहे बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, मौत
Sat, 20 Mar 2021 11:37 PM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:37 PM IST
सार
तेंदुए से बच्चे को बचाने के लिए मां ने बहुत कोशिश की मगर जान बच न सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नानपारा रेंज के रायगंज गांव निवासी मासूम शनिवार शाम को आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुआ आंगन में कूद गया। उसने मासूम के गर्दन को पकड़ लिया। रोने की आवाज सुनकर दौड़ी मां ने तेंदुए से संघर्ष किया। इस पर तेंदुआ चला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत रायगंज गांव निवासी रवि वर्मा (६) शनिवार शाम सात बजे आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बालक की गर्दन पकड़ ली। बालक के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़ी। उसने तेंदुए से संघर्ष कर बालक को छुड़ाया। इस पर तेंदुआ बालक को छोड़ जंगल की ओर गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर वनकर्मी पहुंचे। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया। यहां पर बालक की मौत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजे की करवाई होगी। वन कर्मचारी गांव में कांबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन