फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard hunted the calf

तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

Fri, 10 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 10 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। जंगल से भटक कर एक तेंदुआ फिर महसी तहसील क्षेत्र के मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। रात में उसने एक मवेशी पर हमला कर उसे निवाला बना लिया।
विज्ञापन


सुबह गांव के लोगों को जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। एक गाय भी घायल हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है।

इस मामले में वनकर्मियों ने गश्त तेज कर दी है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।

महसी तहसील क्षेत्र का अधिकांश इलाका घाघरा के कछार का है। इसके चलते कतर्नियाघाट के जंगलों से अक्सर तेंदुए व बाघ भटक कर नदी के रास्ते पहुंच जाते हैं।

गुरुवार को एक तेंदुए की क्षेत्र में आमद हुई है। इस तेंदुए ने ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा रघुवीरमिश्रपुरवा टेपरा निवासी प्रह्लाद मिश्र के नहर के निकट स्थित अहाते में हमला बोलकर एक बछिया को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


अहाते में बंधी एक गाय को घायल भी कर दिया। आसपास के लोगों को आहट मिली तो टॉर्च जलाकर रोशनी दी गई।

सामने तेंदुआ देखकर लोगों की घिघ्घी बंद गई। गांव के लोगों ने हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ गाय को छोड़कर नहर के किनारे गन्ने के खेतों में घुस गया। किसी तरह रात बीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह रेंज कार्यालय पर जानकारी दी गई। वन दरोगा अशोक मौर्या ने टीम के साथ पहुंचकर मुआयना किया तो पगचिह्नों के आधार पर उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।


गांव के लोगों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। वन दरोगा ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है। अक्सर वन्यजीव भटक कर मैदानी इलाकों में आ जाते हैं। फिर उसी रास्ते वापस भी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed