{"_id":"63c04801fb1edb360e65df09","slug":"leopard-cub-found-dead-in-the-field-bahraich-news-lko666331369","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेत में मृत मिला तेंदुए का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेत में मृत मिला तेंदुए का शावक
विज्ञापन
नानपारा रेंज के पाठकपुरवा में मृत मिला तेंदुए का शावक।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नानपारा वन रेंज स्थित खेत में बुधवार की शाम एक तेंदुए का शावक मृत पड़ा मिला। खेत की देखभाल के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वहीं तेंदुए को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज स्थित पाठकपुरवा गांव में बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण खेत की रखवाली के लिए निकले थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबित शाव के मुंह से खून निकल रहा था।
तेंदुए का शव मिलने की सूचना थोड़ी ही देर में गांव में फैल गयी और शव देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण खेत पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसडीओ अशोक कुमार, वन दरोगा सत्यजीत, बीट प्राभारी रामानंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शावक की उम्र साढ़े चार माह है। शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर ही संघर्ष के निशान मिले हैं। शावक की मौत वर्चस्व की लड़ाई में हुई होगी। जांच की जा रही है।