फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard climbs tree with a goat, feasts right in front of villagers.

Bahraich News: बकरा लेकर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों के सामने उड़ाता रहा दावत

Thu, 16 Jul 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leopard climbs tree with a goat, feasts right in front of villagers.
बिछिया। कतर्नियाघाट के भवानीपुर गांव में बुधवार शाम तेंदुए ने खेत में चर रहे एक बकरे को जबड़े में दबोचा और पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक पेड़ पर बैठकर बकरे को खाने के बाद जंगल की ओर भाग निकला। घटना से पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन


गजमित्र जलील ने बताया कि बुधवार शाम को गांव के बाहर खेत में चर रहे रुस्तम के बकरे को तेंदुए ने दबोच लिया और पास स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह पेड़ पर ही बकरे को खाता रहा। ग्रामीणों की भीड़ के साथ शोरगुल बढ़ा तो वह आधा खाया हुआ शव पेड़ पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने ग्रामीणों से अकेले खेतों में न जाने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed