{"_id":"5846ed334f1c1b9b19448637","slug":"leopard-attacks-villager","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में ग्रामीण गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में ग्रामीण गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज के गुलरा कारीकोट गांव के निकट मंगलवार को नहर के पास मवेशियों की निगरानी कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल गो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग ने अहेतुक सहायता प्रदान की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के रेंज अंतर्गत गुलरा कारीकोट गांव जंगल से सटा हुआ है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार दोपहर बाद गांव निवासी रत्तीपाल (50) पुत्र बदाली मवेशियों को चराने के लिए निकला था। वहां पर रत्तीपाल जंगल के किनारे सूखी लकड़ियां बटोरने लगा। इसी दौरान एक तेंदुए ने रत्तीपाल पर हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीण दौड़े और हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। हमले से रत्तीपाल के पीठ, कंधे व सिर में गहरे जख्म हुए हैं। सूचना पाकर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी गयादीन ने रत्तीपाल को सुजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इलाज के लिए पीड़ित के परिवारीजनों को पांच हजार रुपये अहेतुक सहायता प्रदान की गई है। मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।