फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks couple, climbs tree, area cordoned off

Bahraich News: दंपती पर हमला कर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, इलाके की घेराबंदी

Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks couple, climbs tree, area cordoned off
माेतीपुर रेंज के पंडितपुरवा में दंपती पर हमला करने के बाद पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।  - फोटो : माेतीपुर रेंज के पंडितपुरवा में दंपती पर हमला करने के बाद पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।
मिहींपुरवा/खैरीघाट। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के मोतीपुर रेंज में बुधवार को गन्ने के खेत में पानी लगा रहे दंपती पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दंपती ने करीब पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर-शराबे के बीच तेंदुआ दंपती को छोड़कर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
विज्ञापन



घटना ग्राम पंचायत दलजीतपुरवा के मजरा पंडित पुरवा की है। बुधवार दोपहर गांव निवासी रामावती (48) अपने पति रामेश्वर के साथ खेत में गन्ने की फसल में पानी लगा रही थीं। इसी दौरान खेत में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने पीछे से रामावती पर झपट्टा मार दिया। पत्नी की चीख सुनते ही कुछ दूरी पर काम कर रहे रामेश्वर दौड़ पड़े और दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब पांच मिनट तक चले इस संघर्ष के दौरान दंपती शोर मचाते रहे। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े और हांका लगाना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ दंपती को छोड़कर पास के शीशम के पेड़ पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी ने बताया कि घायल रामावती और रामेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पेड़ से सुरक्षित उतारकर जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मियों की टीम निगरानी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।


हाल में हुए तेंदुए के हमले

21 मई- सुजौली थाना के तेलियनपुरवा गांव में खेत जाते समय मीना समेत तीन घायल
22 मई- खैरीघाट थाना के बितनिया मंगलपुरवा में घास छीलते समय रुचि देवी घायल
24 मई- मोतीपुर के मौजीपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में फजलुर्रहमान समेत तीन लोग घायल
27 मई- मोतीपुर रेंज के दलजीतपुरवा पंडित पुरवा गांव में गन्ने के खेत में पानी लगाते समय दंपती जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed