फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks a moving bike, youth injured

Bahraich News: चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, युवक घायल

Sun, 19 Apr 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks a moving bike, youth injured
घायल मनोज कुमार। -संवाद
मिहींपुरवा। अमृतपुर कांटा बाजार से घर लौट रहे युवक पर शुक्रवार रात झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक झपट्टा मार दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे सीएचसी मिहींपुरवा से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



ग्राम बोझिया के अचाकपुरवा निवासी मनोज कुमार (30) शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। अमृतपुर गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उनकी बाइक पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से मनोज घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाया और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि, तेंदुए के पंजे से उनके हाथ में गहरा जख्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मनोज बाइक से काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए और घायल मनोज कुमार को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमले से कतर्नियाघाट से सटे ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।


मुर्तिहा के वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार सीएचसी पहुंचे और घायल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

-------------
हाल ही में हुए तेंदुए के प्रमुख हमले एक नजर में :


-2 जनवरी : कैसरगंज में तेंदुए के हमले में अच्छेलाल घायल।
-5 जनवरी : कतर्नियाघाट के निषाद नगर निवासी अरुण की तेंदुए के हमले में मौत।
-6 मार्च : खैरीघाट के बाजपुरवा निवासी आफरीन तेंदुए के हमले में घायल।
-7 मार्च : सुजौली के कारीकोट निवासी रघुवीर तेंदुए के हमले में घायल।
-8 मार्च : निशानगाड़ा के बरगदपुरवा निवासी तुलसी तेंदुए के हमले में घायल।
-9 मार्च : रुपईडीहा में राधेश्याम और रंजना तेंदुए के हमले में घायल।
-23 मार्च : मोतीपुर के दलजीतपुरवा निवासी उमपा देवी तेंदुए के हमले में घायल।
-27 मार्च : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर एक निवासी राकेश तेंदुए के हमले में घायल।
-3 अप्रैल : मुर्तिहा निवासी करन तेंदुए के हमले में घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed