फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked a worker, he saved his life by struggling

Bahraich News: तेंदुए ने श्रमिक पर किया हमला, संघर्ष कर बचाई जान

Fri, 20 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a worker, he saved his life by struggling
 कतर्नियाघाट के चहलवा में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।   -संवाद
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के चहलवा में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में काम कर रहे श्रमिक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। श्रमिक शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। खेत में काम कर रहे अन्य श्रमिक भी हांका लगाते हुए दौड़े जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल श्रमिक का सीएचसी सुजौली में इलाज कराया गया।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट वन रेंज के चहलवा निवासी रामू (47) बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी किसान शेर सिंह के खेत में दिहाड़ी मजदूरी पर मेड़बंदी का काम कर रहे थे। उनके साथ गांव निवासी छोटे, कौशल, रमेश, इंद्रेश, सलाम व ध्रुव आदि भी काम कर रहे थे।
विज्ञापन



दोपहर लगभग 12 बजे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने रामू पर हमला कर दिया। हमला होते ही रामू चीख पड़े और तेंदुए से भिड़ गए। यह देख पास काम कर रहे अन्य श्रमिक भी हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। दर्जनों मजदूरों को आता देख तेंदुआ रामू को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाचरों के साथ पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने घायल रामू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। श्रमिकोंं ने बताया कि गन्ने के खेत में तेंदुए को शावकों के साथ देखा गया है। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed