{"_id":"61db16b554d86d2b1b35f613","slug":"leopard-attacked-a-teenager-who-was-picking-wood-serious-bahraich-news-lko612746882","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी बीन रही किशोरी पर तेंदुआ ने किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी बीन रही किशोरी पर तेंदुआ ने किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। पेटरहा गांव निवासी किशोरी पर जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान तेंदुआ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ किशोरी को छोड़कर जंगल में भाग गया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने किशोरी की हालत चिंताजनक बताई है।
मोतीपुर रेंज के पेटरहा गांव निवासी आठ वर्षीय गोपी पुत्री दिनेश चौहान गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। बताया जाता है कि वह लकड़ी बीनते समय जंगल के काफी अंदर चली गई। तभी किशोरी के सामने तेंदुआ आ गया और उसको दबोच लिया। तेंदुआ को देख किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े। काफी लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किशोरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तब किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
किशोरी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे है। ग्रामीणों से लगातार अपील कर रहे है कि जंगल में न जाए। टीम गांव में गश्त कर रही है।