फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked a farmer who went to pluck vegetables in the field, admitted to CHC

Bahraich News: खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी में भर्ती

Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a farmer who went to pluck vegetables in the field, admitted to CHC
मोतीपुर के पृथ्वीपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल युवक।
मिहींपुरवा (बहराइच)। पृथ्वीपुरवा गांव निवासी राजकुमार मौर्य (25) पर शनिवार सुबह तालाब में हाथ धोते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में राजकुमार की जांघ व अंदर के हिस्सों में घाव हो गए। राजकुमार को मोतीपुर सीएचसी मेंं भर्ती करवाया गया है। हमले की सूचना पर पहुंची वन टीम ने राजकुमार को 2000 रुपये की फौरी सहायता राशि सौंपी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज की ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह पिता नकछेद के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। सब्जी तोड़ने के बाद पिता सब्जी लेकर मंडी चले गए। वहीं राजकुमार हाथ धुलने के लिए पास स्थित तालाब पर गए थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजकुमार चौंक गए और शोर मचाते हुए तेंंदुए से भिड़ गए। राजकुमार का शोर सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे श्रमिक हांका लगाते हुए दौड़े। इसके बाद तेंदुए उन्हेंं छोड़ कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना वन टीम को दी और राजकुमार को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। हमले की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और राजकुमार से घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्हें 2000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed