फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack on mustard harvesting farmers, recruitment

सरसों काट रहे किसानों पर तेंदुए का हमला, भर्ती

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on mustard harvesting farmers, recruitment
बहराइच। बेलामकन चोरही गांव में देर शाम को खेत में सरसों काट रहे किसानों पर गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में तीन किसान घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। साथ ही गश्त शुरू कर दी है। विभाग के मुताबिक तेंदुए ने मूवमेंट बदल दिया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत बेलामकन ग्राम पंचायत के चोरही गांव निवासी किसान सोमवार देर शाम को खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। गांव निवासी संजय सिंह पुत्र रामशरण सिंह पर गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में संजय सिंह घायल हो गए। बचाने दौड़े किसान लायकराम पुत्र रामकरण और संतोष यादव पुत्र राम लखन पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायलों को खैरीघाट सीएचसी ले जाया गया। लेकिन यहां पर चिकित्सक नहीं मिले। इस पर सभी को बेहड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने बताया कि वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की बात कही है। वनकर्मियों की टीम कॉबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए का बदला मूवमेंट
नानपारा रेंज के बेलामकन चोरही गांव में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वनकर्मियों के कांबिंग व जांच के बाद तेंदुए ने मूवमेंट बदल दिया है। ऐसे में तेंदुए के लगातार गांव में मूवमेंट मिलने पर गांव में पिंजड़ा लगाकर पकड़ने की कोशिश की जाएगी। -मनीष कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed