फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack on farmer who went to flee cattle, recruitment

मवेशी को भागने गए किसान पर तेंदुए का हमला, भर्ती

Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on farmer who went to flee cattle, recruitment
मूर्तिहा/उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के पेरुवा गांव में खेत से मवेशी को भगाने गए किसान पर पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

ककरहा रेंज के पेेरूवा गांव निवासी रामेश्वर (37) पुत्र सकटू के खेत में बुधवार की शाम बेसहारा मवेशी आ गये थे। मवेशी को देखकर वह खेत से भगाने के लिए खेत में पहुंचे। बताया जाता है कि मवेशियों को शिकार बनाने के लिए तेंदुआ पहले से घात लगाए बैठा था। तभी किसान पहुंच गया। तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

किसान ने शोर मचाया तो आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। भीड़ आती देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। रेंजर रामकुमार अस्पताल पहुंचे और किसान का हाल जाना। रेंजर ने बताया कि किसान को पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed