फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack injures farmer

Bahraich News: तेंदुए का हमला किसान घायल

Sun, 12 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack injures farmer
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककहरा वन रेंज में शनिवार देर रात बाजार से घर लौट रहे ग्राम मधवापुर जमुनापुर निवासी किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन उसकी पीठ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी जवाहर सिंह (45) शनिवार शाम को रोजमर्रा की चीजे खरीदने के लिए अमृतपुर चौराहा गए थे। रात नौ बजे के आसपास वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाग के पास तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके सीने पर पंजा मारा, हालांकि जवाहर ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की रफ्तार तेज कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। घायल जवाहर ने बताया कि दो दिन पहले भी तेंदुए ने उनके छोटे भाई सुनील कुमार पर हमला किया था, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई थी। ककरा रेंज में 2 दिन में यह तेंदुए के हमले की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed